विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग, एलएनएमयू में “एक्सक्लूसिव ब्रैस्ट फीडिंग ” जागरूकता कार्यक्रम एवं पीजी गृह विज्ञान सेमेस्टर-1 का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित।
विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग, एलएनएमयू में “एक्सक्लूसिव ब्रैस्ट फीडिंग ” जागरूकता कार्यक्रम एवं पीजी गृह विज्ञान सेमेस्टर-1 का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित।

जेटीन्यूज़
दरभंगा : विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में गुरुवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभाग द्वारा “एक्सक्लूसिव ब्रैस्ट फीडिंग ” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा:
“एक्सक्लूसिव ब्रैस्ट फीडिंग ”
नवजात शिशु के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास की आधारशिला है। जन्म के पश्चात पहले 6 माह तक केवल स्तनपान ही शिशु को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और उसे विभिन्न संक्रमणों से बचाता है। प्रत्येक माँ को इस ओर जागरूक होने की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंका कुमारी, सहायक प्राध्यापक, गृह विज्ञान विभाग, उमा पांडेय कॉलेज, समस्तीपुर रहीं। उन्होंने “एक्सक्लूसिव ब्रैस्ट फीडिंग ” के वैज्ञानिक महत्व, स्तनपान की सही तकनीक एवं कार्यशील माताओं की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर सेमेस्टर 1 एवं सेमेस्टर 3 की कुल 60 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रगति ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्राची मरवाहा ने प्रस्तुत किया।पीजी गृह विज्ञान सेमेस्टर-1
2026-2028 का इंडक्शन कार्यक्रम
इसके पश्चात सत्र 2026-2028 के पीजी गृह विज्ञान सेमेस्टर-1 की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ दिव्या रानी हंसदा ने छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि पीजी गृह विज्ञान सेमेस्टर-1 पोषण, मानव विकास, वस्त्र विज्ञान और गृह प्रबंधन का समन्वय है। छात्राएं अनुसंधान और कौशल विकास पर ध्यान दें।”
डॉ प्राची मरवाहा ने पाठ्यक्रम, प्रोजेक्ट एवं करियर संभावनाओं की जानकारी दी। डॉ प्रगति ने अनुशासन एवं विभागीय गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।



