अमर शहीद रामफल मंडल अदम्य साहस के प्रतीक थे : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

जदयू कार्यालय में रामफल मंडल के शहादत दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अमर शहीद रामफल मंडल अदम्य साहस के प्रतीक थे : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

जदयू कार्यालय में रामफल मंडल के शहादत दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, खगड़िया: कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में रविवार को अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। इस दौरान जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रामफल मंडल के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके साहस, संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया।
जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल युवा क्रांतिकारी और अदम्य साहस के प्रतीक थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार और दमन के खिलाफ निर्भीकता से संघर्ष किया तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन और बलिदान आज भी युवाओं को देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। बिहार के तत्कालीन यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे युवा वीर सपूत की आन्दोलनात्मक और देश भक्ति जैसे पुण्य कृति को सार्वजनिक कर ऐतिहासिक पहल की है।
जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने कहा कि रामफल मंडल का संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवपूर्ण अध्यायों में शामिल है। उन्होंने अन्याय और गुलामी के विरुद्ध जिस साहस का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून ने कहा कि शहीद रामफल मंडल ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनका त्याग हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।


मौके पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष केदार प्रसाद सिंह, अनिल जयसवाल, जिला महासचिव मो0 फिरदोस आलम,राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button