महंगाई के खिलाफ सीपीएम ने फुका पीएम का पुतला
महंगाई के खिलाफ सीपीएम ने फुका पीएम का पुतला
जे टी न्युज, सहरसा : चीनी,सरसों तेल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ सीपीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला लिए आक्रोश मार्च करते – मंहगाई को जो रोके वो सरकार निकम्मी है जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है, रोको मंहगी बांधों दाम नहीं तो होगा नींद हराम, मंहगाई बढ़ाने वाली सरकार मुर्दाबाद, मोदी तेरी मनमानी नहीं चलेगी, अपने यार दोस्तों को लाभ पहूंचना बंद करो, हर जोर ज़ुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, सीपीएम जिन्दाबाद आदि गगन चुंवी नारा लगाते दुर्गा स्थान चौराहा सोनबरसा पर पीएम का पुतला दहन किया। पुतला दहन उपरांत का. गुरुदेव शर्मा की अध्यक्षता में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य सह सहरसा पार्टी जिला सचिव का. रणधीर यादव ने कहा केन्द्र में जब से मोदी की सरकार आयी है तब से मंहगाई आसमान को छू रही है। आमजन मंहगाई की मार से त्रस्त है। खाद्य सामग्रियों खासकर चीनी, सरसों तेल, चावल,आटा,दाल, मसाला का दाम एकाएक इतना बढ़ गया है कि आर्थिक संकट झेल रहे मेहनतकश, मजदूर, किसान को भोजन की समस्या उत्पन्न हो गयी है। आमजनों के घर का बजट बिगर गया है। चीनी के दामों में महज कुछ ही दिनों में प्रति किलो 20 रूपए से अधिक की बढ़ोतरी लोगों के पास एक कप चाय पीने की समस्या उत्पन्न कर रखा है। सरसों तेल की कीमत में भी 30 से 40 रूपए प्रति लीटर बढ़ा कर आमजन को जीना दुभर कर दिया है। इथनोल मिलावटी पेट्रोल जहां आमजनों की गाड़ियों को बर्बाद कर रहा वहीं गड़कड़ी जी के बेटे को मालामाल कर रहा है

प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी जी यूपीए के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तंज कसते बोलते थे मनमोहन जी मंहगाई का म बोलने को तैयार नहीं है पर आज खुद मंहगाई से देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रहा है मोदी जी एक शब्द नहीं बोल रहे है। आज जनता के उपभोग की सारी चीजों का दाम कई गुणा बढ़ गया है और बिहार सरकार के एक मंत्री कह रहे है चीनी के दाम बढ़ने से जनता को कोई दिक्कत नहीं है चीनी लोग कम उपयोग करते हैं चीनी से डायबिटीज होता है ऐसे बेशर्मी को क्या कहा जाए। लगता है एनडीए के नेताओं के आंख का पानी मर गया है। पार्टी जिला सचिव का. रणधीर ने केन्द्र और राज्य सरकारों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर महंगाई पर काबू नहीं हुआ तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी अंचल सचिव इन्द्र देव प्रसाद इन्दू, उपेन्द्र महतो, अशोक केशरी,बिजय मंडल,यशोधर मंडल,माखन साह, अनिल सिंह,बुधन मुखिया, कृष्ण देव महतो, सुरेन्द्र यादव, निर्बुद्ध सादा कारी मुखिया बद्री नारायण मंडल आदि मौजूद थें।
