बिहार विधान परिषद् के शीतकालीन सत्र के सुचारु संचालन को लेकर सभापति ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
प्रो. रामवचन राय ने सभी दलों से शांतिपूर्ण एवं सफल सत्र के लिए सहयोग की अपील की
बिहार विधान परिषद् के शीतकालीन सत्र के सुचारु संचालन को लेकर सभापति ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
प्रो. रामवचन राय ने सभी दलों से शांतिपूर्ण एवं सफल सत्र के लिए सहयोग की अपील की

जे टी न्यूज,
पटना :बिहार विधान परिषद् के 214वें शीतकालीन सत्र के सुचारु एवं सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी दलों के नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान आगामी सत्र के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
सभापति प्रो. रामवचन राय ने सभी दलों के नेताओं से आगामी शीतकालीन सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में सार्थक सहयोग देने की अपील की। उन्होंने सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी पक्षों की सकारात्मक भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
बैठक में उप मुख्यमंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, उप मुख्य सचेतक जनक राम, विधान परिषद् सदस्य अनिल कुमार, राजीव कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, शशि यादव एवं अशरफ अंसारी उपस्थित रहे। बिहार विधान परिषद् के सचिव शिव गोपाल मिश्र भी बैठक में मौजूद थे।


