BIADA के नए प्रबंध निदेशक के रूप में श्री नवीन कुमार ने ग्रहण किया पदभार

BIADA के नए प्रबंध निदेशक के रूप में श्री नवीन कुमार ने ग्रहण किया पदभार

जे टी न्यूज, पटना: श्री नवीन कुमार,, भा.प्र.से., ने बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

पदभार ग्रहण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में BIADA की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी गई। श्री नवीन कुमार ने कार्यों के प्रभावी, समन्वित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों से पूर्ण प्रतिबद्धता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button