पोखर में नहाने के क्रम में डूबे मजदूर, मौत
जे०टी०न्यूज़
दरभंगा:- जिले के सिंहवाड़ा थाना के मनिकौली पंचायत के पेथियागाछी में लवकी पोखर डूबने से स्व: लालो महतो के पुत्र मिथिलेश कुमार महतो(38) की मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी, माँ रेखा देवी,पुत्र राजू कुमार, राजा कुमार,पुत्री संतोषी कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था।आस पड़ोस के लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।
घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग की लेकर अतरबेल जाले पथ को पेथियागाछी के निकट आधे घंटे सड़क जाम कर दिया। जिस कारण दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नथुनी साह,सरपंच प्रतिनिधि मो. आबिद ने हर सम्भव सरकारी मदद का भरोसा दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। परिजनों के अनुसार मिथिलेश शुक्रवार की दोपहर पोखर में स्नान करने गए थे।
इसी बीच गहरे पानी मे डूबकर उसकी मौत हो गयी। काफी देर बाद भी घर नही आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई अता पता नही चला। जहां शनिवार को उसकी लाश पानी मे उपलाते हुए मिली।किसी प्रकार स्थानीय लोगो ने उसके बाहर निकाला लाश मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग तालाब किनारे जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके ओर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।