नदी में डूब कर 14 वर्षीय लड़के की हुई मौत

 


जेटी न्युज
पताही/मोतिहारी
पताही थाना क्षेत्र के बेलाहीराम पंचायत के बेलाहीराम गांव स्थित में शुक्रवार को नहाने के दौरान 14 वर्षीय लड़के की डूबकर मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय पताही थाना में दी गई, सूचना मिलते हैं थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से काफी छानबीन के बाद लड़के का शव पानी से निकाला गया। थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि बेलाहीराम गांव निवासी उमेश शाह के 14 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार जो 1 बजे के करीब नदी में स्नान करने गया था । स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से काफी छानबीन कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दी गई है।

Related Articles

Back to top button