बाईक व स्कॉर्पियो की आमने सामने टक्कर में मौके पर ही बाईक सवार की मौत

 

संतोष गिरी। जेटी न्यूज।

औंसी ओपी क्षेत्र के दरभंगा – रहिका मुख्यमार्ग के औंसी स्थित स्कॉर्पियो एवं बाइक के टक्कर में बाइक चालक की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज मधुबनी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार की देर रात तकरीबन 12 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के नवरत्न टोल गांव निवासी 32 वर्षीय मिथिलेश कुमार यादव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथिलेश कुमार यादव अपने बाइक से घर नवरत्न टोल लौट रहे थे।

उसी दौरान एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने औसी जिरोमाईल के बीच बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही औसी ओपी अध्यक्ष कुणाल कुमार सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच स्कॉर्पियो बाइक को जब कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक मिथलेश यादव औंसी ओपी से कुछ दूरी पर बसौली में लाईन होटल चलाते थे। घटना की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जाता है कि होटल से ही वे अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button