पर्चाधारियों की पूर्ण सुरक्षा के साथ-साथ पर्चा वाली जमीन पर कब्जा दिलाया जाय – सुरेन्द्र





 

जे.टी.न्यूज़,कल्याणपुर समस्तीपुर-: आज दिनांक 10 जून 2021 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समस्तीपुर के जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह “मुन्ना” के नेतृत्व में कल्याणपुर के अंचल मंत्री शशि प्रसाद देव तथा मनोज झा का त्रिस्तरीय जांच टीम बघला के पर्चाधारियों द्वारा अपने पर्चा वाली जमीन पर कब्जा करने के सम्बन्ध में एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर की पड़ताल करने घटना स्थल पर पंहुचा l भाकपा जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रकाशित समाचार में बासगीत पर्चा की बात बताया गया है जबकि सभी 145 दलितों को हदबंदी के तहत पर्चा प्राप्त है व वर्ष 2021 तक का लगान रसीद निर्गत है l भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री ने साफ कहा कि अगर निर्गत पर्चा सक्षम प्राधिकारी द्वारा रद्द हो चुका है तो राजस्व रसीद अब तक कैसे निर्गत हो रहा है l उक्त घटना के लिए स्थानीय अधिकारी पूर्णरूपेण जिम्मेदार है l

भाकपा जिला मंत्री ने जिला प्रशासन के दूरभाष पर बात कर पर्चाधारियों की पूर्ण सुरक्षा के साथ-साथ पर्चा वाली जमीन पर कब्जा दिलाने का मांग किया l भाकपा जांच दल के सक्षम पर्चाधारी गरभू  राम, संजय पासवान, महेश पासवान , चन्दन राम, महेश राम, वैद्यनाथ पासवान तथा ग्रामीण पंकज राय आदि ने संपूर्ण घटना की जानकारी भाकपा के जांच दल को दिया l

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button