रामगढ़वा में विधायक के नेतृत्व में हुई बीडीसी की बैठक, छाया रहा आंगनवाड़ी एवं बिजली विभाग का मुद्दा, सीडीपीओ व जेई रहे अनुपस्थित

रामगढ़वा में विधायक के नेतृत्व में हुई बीडीसी की बैठक, छाया रहा आंगनवाड़ी एवं बिजली विभाग का मुद्दा, सीडीपीओ व जेई रहे अनुपस्थित


जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- स्थानीय प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख श्रीमती कांता देवी व बीपीआरओ के नेतृत्व में हुई बडीसी की बैठक। बैठक में प्रखंड भर से आए सभी पंचायत समिति सदस्य, मुखिया गण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने पंचायत के विकास हेतु प्रस्ताव दिया। जिसमें तिलावे नदी पर तटबंध, खाद्य की उपलब्धता कराने एवं कालाबाजारी से किसानों को राहत दिलवाने, आंगनबाड़ी में खाली पदों को भरे जाने, सिसवनिया गांव में सड़क के किनारे अतिक्रमण को हटा कर नाली बनवाने, आंगनबाड़ी केंद्रों को सुचारू रूप से चलाने, पोषाहार वितरण किए जाने, जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को पूरा अनाज उपलब्ध कराने सहित अन्य योजनाओं को पारित किया गया। बैठक में रामगढ़वा सीडीपीओ, सड़क विभाग के जेई एवं बिजली विभाग के जेई अनुपस्थित थे। जबकि सबसे अधिक मुद्दा आंगनबाड़ी एवं बिजली विभाग का उठा।


ज्ञात हो कि प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में आंगनवाड़ी संचालित नहीं हो रहा है। साथ ही पोषाहार का भी वितरण नहीं किया जा रहा है। सूत्रों की बात पर यकीन करें तो आंगनबाड़ी में भ्रष्टाचार कूट-कूट कर भरा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि ऑफिस खर्च के लिए 3 -3 हजार रुपए रिश्वत के रूप में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों से वसूल की जाती है। यही कारण है कि ना तो कोई आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है और न पोषाहार का वितरण हो रहा है। इसको लेकर बैठक में सीडीपीओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लागू किया गया। बैठक में नल जल योजना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ग्रामीण हेल्थ सेंटरों से संबंधित समस्या पर विधवा चर्चा पर चर्चा हुई।

मौके पर स्थानीय विधायक इंजीनियर शशि भूषण सिंह, प्रखंड प्रमुख श्रीमती कांता देवी, उप प्रखंड प्रमुख अरविंद पांडे, बीपीआरओ, स्टेट बैंक के मैनेजर, ग्रामीण बैंक के मैनेजर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एसएन साहू, पखनहिया पंचायत के मुखिया धीरज कुमार गुप्ता, अमोदेई पंचायत के मुखिया हाजी नसीबुल हक, जैतापुर के मुखिया राजू सिंह, सकरार पंचायत के मुखिया मदन सिंह, शिवनगर इनरवा पंचायत के मुखिया शिव चंद्र यादव, पटनी पंचायत के मुखिया अशोक सिंह, रामगढ़वा पंचायत के मुखिया दयानंद शर्मा, धनहर दिहुली पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार सिंह, चंपापुर पंचायत की मुखिया व मुखिया संघ के अध्यक्ष जायदा खातून, पंचायत समिति सदस्य लाल बाबू यादव, टेंगर ठाकुर तथा कुसुम देवी सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button