महिलाओं को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री का योगदान अहम — स्वर्णिमा। जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित हो रहा है हर गांव — रामनारायण।

महिलाओं को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री का योगदान अहम — स्वर्णिमा।
जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित हो रहा है हर गांव — रामनारायण।
जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : जिला उपाध्यक्ष समद खां ने सरकार के काम काज से लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। 11 सदस्यीय पंचायत कमिटी गठित। प्रखंड क्षेत्र के बाछौली पंचायत में आज पंचायत स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र महतो ने किया जबकि संचालन रामप्रवेश महतो ने किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए कटिबद्ध है।जनकल्याण के लिए कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है।उन्होंने बताया कि हर घर नल का जल,घर घर बिजली, हर खेत को पानी,बेटियों को पढ़ने के लिए साइकिल,पोशाक,छात्रवृति सहित बेरोजगारों के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। पार्टी के खानपुर प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष समद खां ने कहा कि हमारी सरकार के लोग जो कहते हैं वही करते हैं।विहार में शिक्षा,रोजगार के साथ साथ किसानों के हित में चौतरफा काम हो रहा है।जबकि केंद्र की सरकार जुमलेबाज है।उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार 2014 में शिक्षा,रोजगार और देश की विकास के जिस बादे के साथ आए,आज तक पूरा नहीं हो सका। प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने कहा कि पंचायतों में 11सदस्यीय कमिटी बनाई गई है।साथ हीं 5 सदस्यीय बूथ कमिटी भी बनाई गई है।साथ हीं लोगों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और कहा गया कि आम आवाम को इसकी जानकारी दिया जाय। मौके पर जिला सचिव रामशंकर राय,प्रखंड कोषाध्यक्ष जय राम सहनी,पवन कुमार महतो,रामबहादूर महतो,अशर्फी महतो,मनोज कुमार दास,सीताराम महतो, मो0 जहूर आलम,हीना कुमारी, उषा देवी,गुड़िया देवी,सविता देवी,वीरेंद्र नायक,अवधेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button