इलेक्ट्रोल बॉन्ड के काले धंधे द्वारा अवैध चंदा वसूली के विरुद्ध कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च
इलेक्ट्रोल बॉन्ड के काले धंधे द्वारा अवैध चंदा वसूली के विरुद्ध कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर , बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार एवं समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में भाजपा नीत मोदी सरकार द्वारा इलेक्ट्रोल बॉन्ड के काले धंधे द्वारा अवैध चंदा वसूली के विरुद्ध एक प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया। प्रतिरोध मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए शहीद भगत सिंह स्मारक पर पहुंचा जहां शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मो० अबू तमीम ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने भाजपा नीत मोदी सरकार से मांग की के बॉन्ड के द्वारा किन लोगों से कितना धन भाजपा को प्राप्त हुआ उसकी सूची अभिलंब प्रकाशित करें जिससे इस बात का पता चल सके की क्या ऐसे लोगों से धन प्राप्त हुआ है जिन्हें देश में सरकारी पड़ी संपत्तियां यथा एयरपोर्ट शिपयार्ड आदि दिया गया है।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, विजय शंकर शर्मा, सरोज कुमार सिंह, राम उदगार महतो, मिथिलेश पोद्दार, अंजनी कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, शशि भूषण राय, समौली झl

सुनील पासवान, सोनी पासवान, अब्दुल फत्ताह, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, एस०सी० विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, नंद कुमार चौधरी, डोमन राय, अब्दुल मालिक, फिरोज अंसारी, संजय कुमार झा, उमेश चंद्र कुंवर, सुरेश कुमार महतो, सुभाष चन्द्र सिंह, आशुतोष कुमार, बाल मुकुंद राय, शंभू चौधरी, कंचन देवी, खुशबू कुमारी, भाग नारायण सिंह, नंद कुमार चौधरी, सुधीर कुमार सिंह, सुशांत वत्स, देवरानी देवी, परमानंद मिश्र, शिव नंदन राय, सोहैल सिद्दीकी, अनिल कुमार कुशवाहा,

मो० इमरान, दिलदार हुसैन, चंदन कुमार, विरेंद्र राय, कैलाश नाथ सिंह, सुरेश प्रकाश दास, देवी साह, विश्वनाथ सिंह हजारी, रमेश कुमार चौधरी, शमी अहमद मुन्ना, राम नरेश राय, अशोक पासवान, यसपाल कुमार, संतोष कुमार भारती, नारायण पासवान, कारी राम, मो० अंजारूल, रेनी देवी, बेबी देवी, डॉ० संतोष कुमार, राज कुमार, मो० मुख्तार आदि लोग मौजूद थें। इससे पूर्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के खानपुर दक्षिण प्रमंडल के अध्यक्ष रहे श्री राजबली पासवान जो एक सप्ताह पूर्व कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर चुके थे, का फूलों की माला से स्वागत किया गया।