संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 23 मार्च 2024 को भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव की शहादत दिवस को लोकतंत्र बचाओ दिवस के रुप में मनाने का आह्वान

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 23 मार्च 2024 को भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव की शहादत दिवस को लोकतंत्र बचाओ दिवस के रुप में मनाने का आह्वान

 

जे टी न्यूज,पटना: पटना में मौजूद संयुक्त किसान मोर्चा विभिन्न संगठनों नेताओं का जमाल रोड स्थित किसान सभा कार्यालय में बिहार की राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई।यह बैठक में रामलीला मैदान दिल्ली के 14 मार्च 2024 किसान महापंचायत से आवाहित “23 मार्च 2024 को भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव की शहादत दिवस पर लोकतंत्र बचाओ दिवस” के कार्यक्रम को लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

*निर्णय*

 

1. 23 मार्च 2024 को भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव की शहादत दिवस पर बिहार के सभी जिलों में पंचायत स्तर पर लोकतंत्र बचाओ दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जहां भी शहीदेआजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के श्रद्धांजलि सभा के साथ किए जाएं। जहां शहीदेआजम भगत सिंह की मूर्ति नही है वहां उनके तस्वीर रख कर किए जाएं।

2. इस आयोजन के माध्यम से किसानों के मुद्दे को आम लोगों के बीच ले जाएं। जिसमें भाजपा द्वारा किसानों से किए जा रहे गद्दारी व विश्वासघात के खिलाफ उसे वर्तमान संसदीय चुनाव में सबक सिखाने की अपील किया जाय।

3. संयुक्त किसान मोर्चा की अगली राज्य स्तरीय विस्तृत बैठक 30 मार्च 2024 को 11 बजे से किसान महासभा के आतिथ्य में आवास संख्या 13, छज्जु बाग,पटना में होगी।

बैठक में उमेश सिंह, विनोद कुमार, राजेन्द्र सिंह, प्रभुराज नारायण राव, नंद किशोर सिंह, बिन्देश्वरी सिंह, मणिकांत पाठक, उदयन राय, ऋषि आनंद, अनूप कुमार सिन्हा, उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता बिन्देश्वरी सिंह ने की।

 

Related Articles

Back to top button