स्विप कार्यक्रम में डीएम के हौसलों को सबने किया सलाम उपस्थित जन समूह ने बोला 1 जून 2024 शनिवार को अवश्य करेंगे वोट
स्विप कार्यक्रम में डीएम के हौसलों को सबने किया सलाम
उपस्थित जन समूह ने बोला 1 जून 2024 शनिवार को अवश्य करेंगे वोट

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत प्रखंड करगहर के ग्राम बसंतपुर व टेकरी विद्यालय के प्रांगण में मतदाता जागरूकता अभियान स्विप कार्यक्रम का आगाज किया गया। उद्घाटन संयुक्त रूप से जिलाधिकारी नवीन कुमार उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय व ए डि एम चंद्रशेखर प्रसाद ने किया। नजारा मानो कुंभ लगा हुआ था। लोगों के संबोधन में उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय ने बताया कि आप सभी लोगों को 1 जून 2024 शनिवार के दिन मतदान अवश्य करना है। वहां पर आपको पहले की अपेक्षा ढे़र सारी सुविधाएं प्राप्त होगी। आप सुरक्षा व शांति पूर्वक मतदान कर सकते हैं। पहले मतदान फिर जलपान, कार्यक्रम में लोगों ने मतदान के दिन अपना वोट के साथ दूसरे को भी वोट देने हेतु प्रेरित करने की बात कही।

वहीं चंद्रशेखर प्रसाद ए डि एम बोलें कि हम लोग को आने का मतलब है कि मतदान प्रतिशत बढ़ाना इस के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। बेहिचक मतदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान करने से कोई परेशानी है तो बताइए उपस्थित जन सैलाब खुले मन से बोला कि हम लोग मतदान अवश्य करेंगे। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि आपना घर से तीन घर दाहिने तीन घर बाएं तीन घर सामने और तीन घर पीछे सभी लोग को जागरूक करना है।

क्योंकि आप भारत के नागरिक हैं मतदान करना आपका दायित्व बनता है। जिससे देश को मजबूती प्रदान होगी। साथ ही उन्होंने यह भी बोला कि जिस पंचायत में वोट प्रतिशत ज्यादा होगा उस पंचायत में लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही हमेशा की अपेक्षा दो लाइन ही नहीं अबकी बार बूथ पर तीन लाइन की व्यवस्था बनाई गई है। वेटिंग रूम मेडिकल सुविधा व्हीलचेयर ओआरएस धोल के साथ पूरी व्यवस्था कंप्लीट मिलेगा। और वेटिंग रूम में वैसे व्यक्ति रह सकते हैं जो कहीं कोसों दूर से हारे थके हुए आए हैं। या कोई बूढ़ा बुजुर्ग व्यक्ति हो उनके लिए वेटिंग रूम का भी व्यवस्था किया गया है। विकलांग वृद्ध जनों की देखरेख खातिर आशा सहायिका सेविका सभी लोग मुस्तैद रहेंगे। क्योंकि मतदान आपकी भागीदारी को सुनिश्चित करता है। जिलाधिकारी ने उपस्थित जन सैलाब में एक-एक व्यक्ति से हाल-चाल पूछा जाना कहा कि आप सभी को मतदान करने में कोई परेशानी है तो बे हिचक बोलिए। सभी ने कहा मुझे कोई परेशानी नहीं है। बल्कि आप सभी लोग को आने से हम लोग गौरव से फुले नहीं समाएं। हम सभी वोट अवश्य करेंगे।

मौके पर डीसीएलआर मनीष कुमार वीडियो धर्मेंद्र कुमार बकसडा पंचायत के मुखिया गुलबासो पांडेय पूर्व जिला पार्षद जनाब शकील अहमद आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्र अंचलाधिकारी अजीत कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी दीपेश कुमार समरडिहां पंचायत के मुखिया अवध बिहारी राय करगहर मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू कुमार अकाउंटेंट गौतम कुमार सीडीपीओ रूबी देवी के साथ सभी सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि आशा दीदी सहायिका सेविका प्रखंड कर्मी के साथ बूढ़े बच्चे जवान उपस्थित रहें।
