महिलाओं की एडवा के बैनर तले बैठक
महिलाओं की एडवा के बैनर तले बैठक

जे टी न्यूज, सुगौली: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, ( एडवा) सुगौली प्रखण्ड के करमवां, बेलटोला, मुसुआ भेडियारी, और लाल परसा पंचायत में 17 जनवरी 2025 को महिलाओं की एडवा के बैनर तले बैठक करके इकाई कमिटी का गठन कर सदस्यता अभियान चलाया गया। बैठक को मुख्य रूप से एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी, जिला नेत्री वीणा देवी, और बिन्दु गुप्ता संम्बोधित की।
महिलाओं को संबोधित करते हुए एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं के साथ अत्याचार, शोषण, घरेलू हिंसा की घटना में बढोत्तरी हुई है। पिछले 10 साल में बच्चियों और महिलाओं के यौन शोषण, बलात्कार, और हत्या की घटना में 99% की बढोतरी हुई है।
अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त होने के चलते बच जाते हैं। विकास की ढिंढोरा पीटने वाली मोदी सरकार में राशन प्रणाली को खत्म किया जा रहा है। महगाई आसमान पर है। बैठक में महगाई पर रोक लगाने, सभी को राशन, मिले, और केवासी के नाम पर राशन से नाम काटने पर रोक, रोजगार के लिए गरीब महिला को सरकारी बैंक से बिना ब्याज का लोन दिया जाए।
गैस सिलेंडर का किमत घटा कर 500र किया जाए।
महिला हिंसा पर रोक एवं अपराधी यो़ को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सभी भूमिहीनों को बास के लिए 10 डिसमिल जमीन दिया जाए।

वृद्ध, विधवा, और विकलांग को 3000 रु महिना दिया जाए।
सभी महिला को महिला सम्मान योजना के तहत प्रत्येक महिना 5000 रु दिया जाए। इन मुद्दे पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है और फरवरी के अंत में एडवा की ओर से विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जाऐगा। बैठक को किसान सभा के नेता कामरेड ब्रजकिशोर गुप्ता अभिनन्दन किया।

