रोहतास पुलिस ने मोबाइल तस्करों का चेन तोड़ा

पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने 271 आइ फोन के साथ पांच को दबोचा

रोहतास पुलिस ने मोबाइल तस्करों का चेन तोड़ा                                               पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने 271 आइ फोन के साथ पांच को दबोचा

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)बिहार के सासाराम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 271 आई फोन के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन महंगे मोबाइल फोन की कीमत ढा़ई करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह तस्करी विजयवाड़ा से नेपाल की जा रही थी। यूपी और बिहार के पांच तस्कर गिरफ्तार किए गए। चार उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले के हैं। जबकि एक आरोपी बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। ये सभी एक कार में सवार थे। जिसमें आई फोन को छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने यह कार्रवाई शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच पर की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया जिसमें ये तस्कर रंगे हाथ पकड़े गए। रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में आईफोन की तस्करी का मामला गंभीर है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश तलाश गंभीरता से कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। आईफोन तस्करी के पीछे किसी अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा संभव।

Related Articles

Back to top button