सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय प्रदीप सहनी बुरी तरह ज़ख्मी
सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय प्रदीप सहनी बुरी तरह ज़ख्मी
जे टी न्यूज, सरायरंजन/समस्तीपुर: थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित मण्टुन ढाबा के निकट एस.एच 88 पर बरूना चौक की तरफ़ से तेज रफ़्तार में आ रही पिकप गाड़ी ने साइकिल सवार बुजुर्ग को ठोकर मार दी जिससे वो बुरी तरह से ज़ख्मी होकर ज़मीन पर गिर गए। वहीं पिकप चालक सहित भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग व्यक्ति को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज़ हेतु पी.एम.सी.एच पटना के लिए रेफर किया गया। ज़ख्मी बुजुर्ग की पहचान रायपुर बुजुर्ग निवासी प्रदीप सहनी (55) के रूप में की गई। घटना से गुस्साए आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे क्षेत्र के युवा समाजसेवी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार इन्कलाबी ने कहा की लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है,उन्होंने सड़क एवं परिवहन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की सड़क सुरक्षा के नाम पर कहीं भी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने जामकर्ताओं के तरफ़ से अपनी मांग रखते हुए कहा की सड़क में विद्यालय के निकट स्पीड ब्रेकर बनाई जाए तथा जगह जगह पर स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाई जाए एवम् विद्यालय,तीखा मोड़,घनी आबादी जैसे इलाकों में प्रतीक चिन्ह का बोर्ड लगाई जाए। श्री इन्कलाबी ने यह भी कहा की बरूना चौक से लेकर खजुरी के बीच में जगह जगह पर CCTV ? कैमरा लगवाई जाए वहीं एन.एच 322 बरूना चौक से लेकर सरैया,उच्च विद्यालय सरायरंजन तक जगह जगह पर सी.सी.टी.वी कैमरा लगाई जाए जिससे सड़क दुर्घटना तथा छिनतई,लूट जैसी अपराधिक घटनाओं पर भी लगाम लगे। जाम लगने के कारण गाड़ियों को लम्बी कतार लग गई जिससे आम जन को परेशानियों का सामना करना पड़ा मौके पर सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शान्त कराया और जाम तुड़वाकर आवागमन को चालू करवाए।


