जिला निगरानी समिति की बैठक में की गई विकास कार्यो की समीक्षा
जिला निगरानी समिति की बैठक में की गई विकास कार्यो की समीक्षा
जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) शनिवार को 11:00 बजे पूर्वाह्न में डी० आर० डी० ए० सभागार, सासाराम में सांसद काराकाट सह- अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक श्री राजा राम सिंह की अध्यक्षता में आहुत की गई। उक्त बैठक में विधायक दिनारा विजय कुमार मंडल, विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार पाण्डेय, अन्य मा विधायक, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधिगण, विभिन्न प्रखण्डों के प्रमुख, नगर निकाय के मुख्य पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित हुये। जिला पदाधिकारी, रोहतास, पुलिस अधीक्षक, रोहतास, उप विकास आयुक्त रोहतास, अपर समाहर्ता, रोहतास सहित सभी जिला स्तरीय, विभाग के पदाधिकारीगण की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में पूर्व की बैठक में जनप्रतिनिधि के द्वारा उठाये गए विषय, समस्या की समीक्षा की गई। साथ जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के द्वारा क्रियान्वित कार्यकलापों के बारे में अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया। उक्त बैठक में कई जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र से संबंधित कई बिषय प्रस्तुत किय गये जो मुख्यतः जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, प्रखण्ड/अंचल, नगर निकाय इत्यादि से संबंधित थे। जिसका जिला स्तर से निष्पादन करने का आश्वासन जिला प्रशासन द्वारा समिति को दिया गया है। अन्त में माननीय सांसद काराकाट सह अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) राजा राम सिंह एवं अन्य उपस्थित सभी का जिला प्रशासन, रोहतास के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुये अध्यक्ष महोदय की अनुमति से सवधन्यवाद बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।


