आग लगने से दो सहोदर भाई की मौत एक घायल चार घर जले लाखों की क्षति चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के वार्ड नंबर सात के हरदिया पार बंगलिया गांव की घटना
आग लगने से दो सहोदर भाई की मौत एक घायल चार घर जले लाखों की क्षति चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के वार्ड नंबर सात के हरदिया पार बंगलिया गांव की घटना

जे टी न्यूज, खगड़िया: जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के वार्ड नंबर सात स्थित हरदिया पार बंगलिया गांव में रविवार के सुबह करीब नौ बजे आग लगी की घटना घटी है। वही जानकारी के अनुसार बता दे की आग लगी की घटना में बंगलिया गांव के संजय सिंह और अजय सिंह का दो-दो घर जलकर पूरी तरीका से जलकर राख हो गया है। वही आग लगी की घटना में बंगलिया गांव निवासी संजय सिंह का दो पुत्र की मौत हो गई। वही संजय सिंह के पांच वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार और दो वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में पहचान किया गया है। वही आग से पुत्र को बचाने गए पिता संजय सिंह भी बुरी तरीका से घायल हो गया है।वही संजय सिंह को भी सदर अस्पताल खगड़िया इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार के सुबह करीब नौ सभी लोग अपने-अपने घरों में थे अचानक घर में आग लग गया और देखते-देखते आग भयाभय रूप ले लिया। जब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जाता तब तक चार घर सहित दो बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई एवं एक व्यक्ति घायल हैं। जबकि बंगलिया गांव के संजय सिंह के घर में बंधे चार बकरी एक भैंस आंशिक रूप से घायल है। इसके अलावा घर में रखे जेवर,पैसे, घर का फर्नीचर,कपड़ा, खाने-पीने का सभी समान आदि सभी जरूरतमंद के सामान जलकर राख हो गया है। वही बताया जा रहा है कि बंगलिया गांव के संजय सिंह का दो घर और अजय सिंह का दो घर जलकर बुरी तरीका से राख हो गया। चारों घर में रखें लगभग लाखों का सामान भी जलकर बुरी तरीका से स्वाहा हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने मानसी अंचलाधिकारी को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दिया उसके बाद मौके पर चार दमकल टीम ने करीब तीन घंटे के करी मकसद के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया है। वही बताया जा रहा है कि जिस जगह आग लगी हुई थी उस जगह पर दमकल जाने की रास्ता नहीं था। जिस कारण दमकल जाने में देरी हुई है। इधर घटना के बाद पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने चौथम सीओ रवि राज को घटना के बारे में सभी जानकारी दिए। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन और चौथम सीओ से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजा की मांग की है। वही मौके पर रोहियार पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ बबलू ने कहा कि दर्दनाक हादसा में संजय सिंह के दो पुत्र आग लगी की घटना में जिंदा जल गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि संजय सिंह और अजय सिंह का दो दो घर पूरी तरीका से जलकर राख हो गया दोनों के घर में रखे लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। वहीं उन्होंने कहा कि घटना करीब सुबह नौ बजे की है लगातार दमकल के टीम ने करीब तीन घंटे के करीब मकसद के बाद आग पर काबू पाया। वहीं स्थानीय नरेश मिस्त्री, पूनम देवी, पूजा देवी, सरोज सिंह, तुलबुल सिंह और बजरंगी पासवान आदि लोगों ने कहा कि हम लोग अपने-अपने घर में थे अचानक आग की लपेट दिखाई दिया जब तक हम लोग वहां गए आग बुझने लगे तब तक आग भयाभय रूप ले लिया उसके बाद हम लोग प्रशासन को फोन कर जानकारी दिया। वहीं मौके पर चार दमकल के टीम आया और करीब तीन घंटे के करीब मकसद के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। वहीं नरेश मिस्त्री ने कहा कि आज कैसे लगी है इसका अभी तक पता नहीं चला है।वही मौके कर रोहियार पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि निकेश यादव ने कहा कि घटना बहुत दर्दनाक है दो मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है।वही उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग किए है।इधर घटना के बाद से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। वही मौके पर खगड़िया डीएसपी मुकुल कुमार रंजन भी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लिए है।इधर चौथम सीओ रवि राज ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी लिया गया है। मुआवजा का आकलन किया गया है दो मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है।उचित मुआवजा दिया जाएगा।वही मौके पर मानसी थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार,राजस्व कर्मचारी रणधीर कुमार,राजकुमार सिंह,बजरंगी पासवान,तुलबुल सिंह,सुनील सिंह,सरोज सिंह,अरविंद सिंह, त्रिभुवन कुमार,नकुल सिंह,विनय कुमार उर्फ शोवन,संजीत यादव आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
चौथम प्रखंड के रोहियार पंचायत अंतर्गत हरदिया पार बंगलिया गांव में आग लगी की घटना में संजय सिंह के दो पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है।वही परिजनों और मृतक की मां का रो रोकर बुरा बताया जा रहा है।बार बार बोल रही थी कि पांच बेटी के बाद दो पुत्र हुआ था लेकिन उसको भी भगवान से हमसे छीन लिया है इतना की कहकर बेहोश हो का रही थी।घटना के बाद हजारों के लोगो का अंशु रुक नहीं रहा था कि कैसे इतना बड़ा हादसा हो गया है। शव को देखने हजारों की संख्या में लोग की भीड़ उमड़ पड़ी थी।वही बताया जा रहा है कि संजय सिंह को पांच बेटी और दो है था लेकिन हादसा में दोनों बेटा की मौत हो गई है।
