दिघरा इंटर स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्र बना मानव वृक्ष पृथ्वी संरक्षण हेतु अनेक गतिविधियां
दिघरा इंटर स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्र बना मानव वृक्ष
पृथ्वी संरक्षण हेतु अनेक गतिविधियां
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए सर्वत्र हरियाली हो। सभी व्यक्ति कम- से -कम एक पौधे अवश्य लगाया करें। इससे सांस का संकट भी दूर हो सकेगा। उक्त बातें वृक्ष की पत्तियों से अपने को सुसज्जित कर वृक्ष मानव बने राजन कुमार ने कही।वह उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा के इको क्लब द्वारा आयोजित पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम में शिरकत कर रहा था। इको क्लब के संयोजक शिक्षक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि विभाग द्वारा क्लब का मुख्य कार्यक्रम निर्देशित था, जिसके तहत बच्चों को पृथ्वी दिवस का उद्देश्य महत्व और आवश्यकता को विभिन्न गतिविधियों से बताया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाध्यापक मंडल राय ने किया। इस कार्यक्रम में कल्पना कुमारी और चंदा कुमारी ने आकर्षक पेंटिंग बनाकर प्रस्तुत की। शताक्षी प्रभा और रत्ना रानी ने पृथ्वी संरक्षण से संबंधित क्रियाकलाप किये। वहीं विद्या कुमारी, स्वाति कुमारी, आयुषी कुमारी ने निबंध सुनाकर तालियां बटोरी। रवि और रोहित ने हरे- भरे वातावरण का माॅडल दिखाये।
अन्य छात्र -छात्राओं ने पृथ्वी के सम्मान पौध रोपण का संकल्प लेते हुए ‘हरी -भरी धरती हमारी, दुनिया में यह सबसे न्यारी’ स्लोगन का निनाद किये। मौके पर छात्र-छात्राओं को अध्यापक विष्णु देव पासवान, उमेश कुमार पंडित, पल्लवी कुमारी और नवीन कुमार आदि ने भी संबोधित किये।

