मृत्युंजय झा बने संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष

मृत्युंजय झा बने संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जे टी न्यूज, मधुबनी. मुख्यालय स्थित तिरहुत कालोनी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता मृत्युंजय कुमार झा को गुरुवार को बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा वोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।मृत्युंजय झा को वोर्ड के गठन में अध्यक्ष मनोनयन पर मधुबनी मुख्यालय सहित इनके पैत्रिक गांव हरिपुर ड्योढी में हर्षोल्लास व्याप्त है।विभिन्न समाजिक सरोकार पर उपस्थित होकर आमजन के बीच लोकप्रिय भाजपा नेता मृत्युंजय झा की छवि शुरू से यशस्वी रहा।बताया कि जानकी सेना के गठन सहित भाजपा के शहरजमीनी नेता मृत्युंजय झा प्रखर वक्ता व ओजस्वी प्रतिभासंपन्न व्यक्तित्व के रूप में विख्यात रहे हैं।मृत्युंजय झा के वोर्ड के गठन में अध्यक्ष मनोनयन पर चहुंओर से हर्ष व शुभकामनाएं दी जा रही।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर नुनु ,डा संजीव कुमार झा ने मंगलकामनाक संग अभिनन्दन आशीष व्यक्त किया।बिहार संस्कृत शिक्षा वोर्ड गठन में भाजपा विधायक रामप्रीत पासवान, जदयू विधायक विनय चौधरी सहित ग्यारह सदस्य सन्निहित हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button