समस्तीपुर शहर के धर्मपुर में प्रखंड तथा नगर राजद की संयुक्त बैठक संपन्न
जे टी न्यूज 16 जुलाई 2025
समस्तीपुर : बुधवार को समस्तीपुर शहर के धर्मपुर में प्रखंड तथा नगर राजद की संयुक्त बैठक संपन्न हुई l अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव तथा संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने की l

मौके पर मौजूद स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने संगठन को और अधिक धारदार बनाने का निर्देश दिया l उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी संगठन की रीढ़ होते है l कहा कि राजद की सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली फ्री दिया जायेगा l साथ ही पेंशन 1100 से बढ़ाकर 1500 एवं माई बहन योजना के तहत सभी मां बहनों को 2500 रुपया प्रति माह दिए जाएंगे l इसके साथ ही स्मार्ट मीटर हटाकर पुराना मीटर लगाया जाएगा l जिससे आम जनता को राहत मिलेगी l घरेलू गैस सिलेंडर मात्र 500 रूपये में मिलेगा तथा लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे l




