वोटर अधिकार यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुआ सीपीएम
वोटर अधिकार यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुआ सीपीएम

जे टी न्यूज़ , पटना : सीपीएम कार्यालय जमाल रोड, पटना से सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव एम ए बेबी के नेतृत्व में मार्च निकाला जो डाक बंगला चौक होते हुए गांधी मैदान जाकर महागठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा में एकजुट हो गया ! मार्च में सीपीएम राज्य सचिव ललन चौधरी, केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार, रामपरी, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, अहमद अली, संजय कुमार, मनोज चंद्रवंशी, भोला दिवाकर, रणधीर यादव, शशी कांत राय, विधायक सत्येंद्र यादव सहित सैकड़ो नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे !

वोटर अधिकार यात्रा में हजारों की संख्या में आमलोग शामिल होकर मोदी नीतीश सरकार के वोट चोरी के विरोध में आवाज उठायी ! पुरे यात्रा के दौरान आमलोग में मोदी सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश दिखा आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार की विदाई अब तय मानी जा रही है !



