रोहतास
बाईपास तो खुलेगा क्या सासाराम को मिलेंगी विकास की 5 बड़ी सौगातें ? मेडिकल कॉलेज से एयरपोर्ट तक उठी मांग, स्वतंत्र विश्वविद्यालय,पर्यटन कॉरिडोर और रिंग रोड पर मुख्यमंत्री से निर्णायक घोषणा की उम्मीद जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास) : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 अक्टूबर को सासाराम आगमन और बहुप्रतीक्षित बाईपास सड़क के उद्घाटन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। इसी बीच भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, रोहतास ने मुख्यमंत्री के सामने सासाराम और पूरे क्षेत्र के विकास से जुड़ी पांच बड़ी मांगें रखकर दौरे को महज उद्घाटन कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखने की अपील की है। एसोसिएशन का कहना है कि बाईपास का उद्घाटन निश्चित रूप से सासाराम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन अब जरूरत है कि मुख्यमंत्री के दौरे से विकास की पांच बड़ी सौगातों का रास्ता भी खुले। एसोसिएशन ने मेडिकल कॉलेज,एयरपोर्ट,स्वतंत्र विश्वविद्यालय, पर्यटन कॉरिडोर और रिंग रोड को सासाराम के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण परियोजनाएं बताते हुए इन पर ठोस पहल और घोषणा की मांग की है। जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा ने कहा कि सासाराम अब केवल घोषणाओं का नहीं, बल्कि धरातल पर दिखने वाले विकास का इंतजार कर रहा है। वर्षों से लंबित इन मांगों पर यदि मुख्यमंत्री के स्तर से निर्णायक पहल होती है तो इसका सीधा लाभ सासाराम के साथ पूरे रोहतास-कैमूर क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी,एयरपोर्ट से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी,जबकि स्वतंत्र विश्वविद्यालय से शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी। वहीं ऐतिहासिक धरोहरों को जोड़ने वाला पर्यटन कॉरिडोर और शहर के यातायात दबाव को कम करने वाला रिंग रोड सासाराम की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभा सकता है। मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री का सासाराम दौरा सिर्फ बाईपास के उद्घाटन तक सीमित न रहकर रोहतास के विकास का नया रोडमैप तय करने वाला अवसर बने। अब नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर इन पांच प्रमुख मांगों में से कितनी मांगों को सरकारी स्तर पर हरी झंडी मिलती है। जनता की नजर बाईपास के उद्घाटन पर है, लेकिन उम्मीदें पांच बड़ी सौगातों पर भी टिकी हैं।
बाईपास तो खुलेगा क्या सासाराम को मिलेंगी विकास की 5 बड़ी सौगातें ? मेडिकल कॉलेज से एयरपोर्ट तक उठी मांग,…
Read More »बाईपास तो खुलेगा क्या सासाराम को मिलेंगी विकास की 5 बड़ी सौगातें ?
बाईपास तो खुलेगा क्या सासाराम को मिलेंगी विकास की 5 बड़ी सौगातें ? मेडिकल कॉलेज से एयरपोर्ट तक उठी मांग,…
Read More »स्कूल खुलने से पहले और छुट्टी के बाद मोर्चे पर ‘पुलिस दीदी
स्कूल खुलने से पहले और छुट्टी के बाद मोर्चे पर ‘पुलिस दीदी निगरानी : बेटियों की सुरक्षा पर करगहर पुलिस…
Read More »दिमाग में आइडिया,आंखों में सपने और हुनर में उड़ान युवाओं ने दिखाई बदलाव की ताकत
दिमाग में आइडिया,आंखों में सपने और हुनर में उड़ान युवाओं ने दिखाई बदलाव की ताकत शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय में गूंजा…
Read More »दुर्गापूजा-दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट शांति-सौहार्द के लिए प्रशासन कसी कमर
दुर्गापूजा-दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट शांति-सौहार्द के लिए प्रशासन कसी कमर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक जे…
Read More »शेरशाह सूरी मकबरे की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू हुए अपर मुख्य सचिव
शेरशाह सूरी मकबरे की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू हुए अपर मुख्य सचिव के.सेंथिल कुमार ने परिसर का किया भ्रमण, पर्यटन…
Read More »करगहर में ‘मां दुर्गा इलेक्ट्रिक सेल एंड सर्विस’ का भव्य शुभारंभ
करगहर में ‘मां दुर्गा इलेक्ट्रिक सेल एंड सर्विस’ का भव्य शुभारंभ एक ही छत के नीचे इलेक्ट्रिक सामान की बिक्री…
Read More »NH-19 पर फर्जी पुलिस का‘वसूली गैंग’ बेनकाब पांच गिरफ्तार
NH-19 पर फर्जी पुलिस का‘वसूली गैंग’ बेनकाब पांच गिरफ्तार शिवसागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मचा हड़कंप वर्दी और हथियार…
Read More »राशन कार्ड निर्माण में सुस्ती पर डीएम का शिकंजा
राशन कार्ड निर्माण में सुस्ती पर डीएम का शिकंजा दस आपूर्ति निरीक्षकों के वेतन पर रोक, लंबित आवेदनों के निपटारे…
Read More »लंबित मामलों पर डीएम का कड़ा शिकंजा,एक सप्ताह में 30 प्रतिशपथ दाखिल करने का फरमान
लंबित मामलों पर डीएम का कड़ा शिकंजा,एक सप्ताह में 30 प्रतिशपथ दाखिल करने का फरमान साप्ताहिक समन्वय बैठक में अधिकारियों…
Read More »