कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने नए मंत्रिमंडल को दी बधाई

कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने नए मंत्रिमंडल को दी बधाई

जे टी न्यूज, पटना/कसबा:

बिहार में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही एनडीए गठबंधन की नई सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दसवीं बार शपथ लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया, वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित सभी जदयू–भाजपा और सहयोगी दलों के मंत्रियों ने शपथ ली।

 

कसबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितेश कुमार सिंह ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और इस नई सरकार से बड़े बदलावों की उम्मीद जताई।

 

? विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा–“नई सरकार संपन्न किसानों, सशक्त युवाओं, मजबूत ढाँचों और पारदर्शी प्रशासन के साथ बिहार को आधुनिक, आत्मनिर्भर और उन्नत राज्य के रूप में स्थापित करेगी।”

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा का साझा नेतृत्व “डबल इंजन नहीं, डबल एक्सेलरेटेड बिहार” की नींव रखेगा।

 

? जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा

 

विधायक ने कहा कि—ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों पर इन्फ्रास्ट्रक्चर में तेजी आएगी,

किसानों के लिए योजनाएँ प्रभावी रूप से जमीन पर उतरेंगी,

युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर खुलेंगे,

शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और सुशासन और मजबूत होगा

 

विकसित_बिहार_का_शपथ — नई सरकार, नया संकल्प

Related Articles

Back to top button