Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांगों की बैठक संपन्न


कार्यालय, जेटी न्यूज।
समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सभाकक्ष में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांगों की बैठक संपन्न हुई। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड क्वारांटाइन में आवासित व्यक्तियों को 14 दिन के क्वारांटाइन अवधि समाप्त होने पर होम क्वारांटाइन में भेजने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जिला के वरीय पदाधिकरी कल सभी प्रखंड स्तरीय क्वारांटाइन कैंप का निरीक्षण कर आवासित व्यक्तियों को दी जा रही सुविधा जैसे डिग्निटी किट, भोजन, दूध, पेय जल, मनोरंजन के लिए टीवी, खेलने/मनोरंजन की सामग्री, शौचालय आदि की जांच करेंगे।

बैठक में प्रखंड क्वारांटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों के स्किल मेट्रिक्स (कुशल/अकुशल सर्वे) पर विचार विमर्श किया और तैयार किए गए स्किल मेट्रिक्स की समीक्षा जिला पदाधिकरी ने की, और अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षण दे कर कुशल बनाने का निर्देश दिया।

प्रखंड क्वारांटाइन कैंप से प्राप्त शिकायतों की जानकारी जिला पदाधिकारी ने शिकायत कोषांग से लिया और शिकायत निवारण हेतु दिशा निर्देश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को दिया।

साथ ही में 8 नए क्वारांटाइन कैंप स्थापित करने तथा प्रखंड विकास पदाधिकारीयों से प्रखंड क्वारांटाइन कैंप में सभी आवासित व्यक्तियों का बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, मोबाइल संख्या जल्द से जल्द लेने का निर्देश दिया।

बैठक में सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा,उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button