राष्ट्रीय जनता दल का 30 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

राष्ट्रीय जनता दल का 30 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार मे राष्ट्रीय जनता दल का 30 वां स्थापना दिवस समारोह जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक निरंजन राय तथा राजद ज़िलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती के नेतृत्व मे बेहद हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया l अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, संचालन प्रधान महासचिव विपिन सहनी, विषय प्रवेश जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने की l इस दौरान राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को लाइव (डिजिटल माध्यम से ) संबोधित किया l उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया और भाजपा व NDA सरकार पर जमकर निशाना साधा l तेजस्वी यादव ने कहा कि 1997 में लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी l उन्होंने कहा कि लालू यादव सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं l उन्होंने कहा कि लालू यादव ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया l उन्होंने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की लड़ाई हमेशा लड़ी है l तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चल रही है l

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का खजाना खाली है l कर्मचारियों के वेतन और विकास योजनाओं के लिए पैसे नहीं हैं l विधायक निधि का पैसा भी रोक दिया गया है l उन्होंने कहा कि बेईमान अधिकारियों की वजह से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है l तेजस्वी ने कहा कि राज्य में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है l सरकार जनता की समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है l बिहार मे बेहद तेजी से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है l बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है l नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय का मतलब सिर्फ आरक्षण नहीं है।
सामाजिक न्याय का मतलब है – “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”।
गरीब, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक – सबको बराबर हक और सम्मान।
इसी सोच के साथ हमने 17 महीने में 5 लाख नौकरी देकर दिखाया। उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं – कार्यकर्ता का सम्मान, कार्यकर्ता की इज्जत हमारी पहली प्राथमिकता है। स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव सह मोरवा विधायक रणविजय साहू, जिला प्रभारी सह गायाघाट के पूर्व विधायक निरंजन राय, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, राजद ज़िलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा ने कहा कि 5 जुलाई 1997 को शुरू हुआ यह कारवां आज संघर्ष, संकल्प और सामाजिक न्याय का पर्याय बन चुका है। हमारे नेता लालू प्रसाद जी ने हमेशा शोषितों, वंचितों और गरीबों की आवाज बुलंद की है। हमारी पार्टी ने कभी भी संप्रदायिक और सामंती ताकतों के आगे घुटने नहीं टेके हैं l हमारे नेता हमेशा से कहते आए हैं- ‘हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे।’ हम अंतिम सांस तक गरीबों के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।” समारोह को पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव सह मोरवा विधायक रणविजय साहू, जिला प्रभारी सह गायाघाट के पूर्व विधायक निरंजन राय, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, राजद ज़िलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, जिला प्रधान महासचिव विपिन सहनी, प्रदेश महासचिव अशोक राय, वरीय नेता सत्यविन्द पासवान, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सहनी, महिला सेल की ज़िलाध्यक्ष सह नगर पार्षद पिंकी राय, मोo नगर प्रमुख जवाहर लाल राय, पटोरी प्रमुख सुरेश राय, वरीय नेता प्रोफेसर राजेन्द्र भगत, प्रदेश सचिव लालबहादुर पंडित, युवा ज़िलाध्यक्ष पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, उपाध्यक्ष ललन यादव, वरीय नेता प्रोफेसर हलधर राय, महासचिव मोo परवेज आलम, राजद मजदूर सेल के ज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, महासचिव मोo तबरेज, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, महासचिव राकेश कुमार राय, महासचिव मनोज कुमार राय, शिक्षक प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष शत्रुधन यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव सूरज दास, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, युवा राजद महासचिव राजू यादव, प्रांतीय नेता राजेन्द्र राम, महासचिव लालबाबू महतो, महासचिव प्रोफेसर सत्यनारायण राय, महासचिव राकेश पाण्डेय, अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मोo नसीम अब्दुल्लाह, जिला राजद नेता जितेन्द्र यादव, प्रवक्ता भिखारी लाल सिंह, उजियारपुर शिक्षक प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष देवानंद यादव, प्रवक्ता संजय नायक, प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, ताजपुर नगर अध्यक्ष सह नगर पार्षद मोo अजहर मिकरानी, युवा राजद प्रधान महासचिव मोo विक्की शेख, राजद नेता रजनीश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव, जिला पार्षद हेमन्त यादव, राजद नेता धर्मेन्द्र आर्य, राहुल यादव, मोo राजा, सैयद फैसल आलम मन्नू, जयशंकर राय, अरविन्द शर्मा, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, विजेन्द्र राम, रवि आनंद, हरेन्द्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ राय, लक्ष्मीकांत निराला, पवन यादव, प्रमोद राय, राम लौलिन राय, मनोज राय, सुबोध राय, मोo इसहाख, रविन्द्र यादव, मुन्ना यादव, मोo जाबिर, घूरन यादव, मुकेश कुमार, मुकेश कुशवाहा, रोशन यादव, रामकुमार राय, चन्दन कुमार, प्रोफेसर रामाश्रय यादव, मोo हाफिज, बौएलाल महतो, मोo शाहजहां अख्तर, अशोक राय, अनिल राय, अनिल सरकार, मोo बशीर अहमद, मोo साहिल, मोo आसिफ इकबाल, ललन पासवान, जायलाल राय, राजाराम महतो, अजय राय सहित 5000 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे l

Related Articles

Back to top button