स्मृति-शेष पूनम सिंह के द्वादशा पर समस्तीपुर विकास मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई
स्मृति-शेष पूनम सिंह के द्वादशा पर समस्तीपुर विकास मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत के निवासी सह रेलवे के वरीय संवेदक व लोकप्रिय समाजसेवी चन्द्रभूषण सिंह की धर्मपत्नी स्मृति-शेष पूनम सिंह के द्वादशा के अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी l अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर, संचालन वरीय समाजसेवी रंजन शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन व्यवसायी रौशन सिंह ने की l उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों मे केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, विभूतीपुर विधायक अजय कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेन्द्र पासवान, विधान पार्षद डाo तरुण कुमार, बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व विधायक निरंजन राय, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, राजद प्रदेश महासचिव मोo फैजुर रहमान फैज़, नगर निगम के उप मेयर रामबालक पासवान, कांग्रेस के वरीय नेता रंजन शर्मा, शिक्षाविद मोo नौशाद आलम, भाजपा किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह, जिला ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, वरीय भाजपा नेता शशिकांत आनंद, जिला पार्षद अरुण सिंह, भाजपा नेत्री विमला सिंह, अराजपत्रित कर्मचारी संघ गोप गुट के जिला मंत्री अजय कुमार, पूर्व मुखिया मृत्युंजय ठाकुर, रालोसपा के प्रांतीय नेता अनंत कुशवाहा, रालोसपा नेता आदित्य ठाकुर, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह, हम के जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर, लोजपा नेता नीरज भारद्वाज, राजद उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, रेल विस्तार मंच के संयोजक शत्रुधन पंजी, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता संतोष निराला, शिक्षाविद संजीव कुमार पाण्डेय, शिक्षाविद मुकुंद ठाकुर, शिक्षाविद पंकज ठाकुर, वरीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार, अधिवक्ता ठाकुर विक्रम सिंह, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, राजद महासचिव लालबाबू महतो, राजद दलित सेल के ज़िलाध्यक्ष बिजेंद्र राम, अधिवक्ता छोटू मंडल, चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज ज्योति, लियाफ़ी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, पंचायत रोजगार संघ के नेता राकेश मिश्रा, शिक्षाविद डाo विनय कुमार, समाजसेवी निलेश कुमार अप्पू, गिरीश कुमार, राजद कार्यालय सचिव रौशन यादव, भाकपा नेता अर्जुन कुमार, संजय कुमार, समाजसेवी माधव कुमार, करण भास्कर, राजीव राय, डाo रामपुकार सिंह, संदीप सरकार सहित हजारों लोग शामिल थे l
