अब बड़े पर्दे पर गूंजेगी वीर अब्दुल हमीद की वीरगाथा : प्रदीप कुमार सिंह
अब बड़े पर्दे पर गूंजेगी वीर अब्दुल हमीद की वीरगाथा : प्रदीप कुमार सिंह

जे टी न्यूज, नई दिल्ली: परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। फिल्म के शुभारंभ की घोषणा पर सीमांचल के इकलौते भाजपा सांसद एवं अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गर्व की अनुभूति व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद की वीरता और देश के प्रति उनका सर्वोच्च समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी वीरगाथा को फिल्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को उनके अदम्य साहस से परिचित कराना उनके अमर बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि देने का विनम्र प्रयास है।
सांसद ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की गाथाएं युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशसेवा की भावना को मजबूत करती हैं।
उन्होंने वीर अब्दुल हमीद को नमन करते हुए कहा, “वीर अब्दुल हमीद जी अमर रहें। भारत माता की जय!”
