कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव: शंकरपुर में 68.60 प्रतिशत मतदान, 332 मतदाताओं ने डाले वोट
पुरुष मतदाताओं की रही अधिक भागीदारी, मतदान केंद्र पर सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम
कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव: शंकरपुर में 68.60 प्रतिशत मतदान, 332 मतदाताओं ने डाले वोट
पुरुष मतदाताओं की रही अधिक भागीदारी, मतदान केंद्र पर सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम

जे टी न्यूज़, शंकरपुर (मधेपुरा) : कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर शंकरपुर प्रखंड परिसर स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। केंद्र पर कुल 484 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 332 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत लगभग 68.60 रहा।
मतदान करने वालों में 276 पुरुष और 56 महिला मतदाता शामिल रहीं। आंकड़ों के अनुसार, मतदान में पुरुष मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।
मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवश्यक प्रशासनिक प्रबंध भी किए गए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्धारित व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


