*डॉक्टर विमल अग्रवाल का हुआ निधन। छोटी बड़ी खबरों के लिए 8709017809 पर संपर्क करें।*

🔊 Listen This News   उषा सरदार बिराटनगर नेपाल:- विराटनगर के नोबेल अस्पताल में कुछ दिनों से उपचाररत विराटनगर के वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डा० विमल अग्रवाल का निधन कि पुष्टि मंगलबार रात को हो गयी है। वहीँ मंगलबार रात करिब साढे 11 बजे डॉ० अग्रवाल के निधन हाेने की जानकारी पारिवार व चिकित्सक ने दीया […]

Loading

 

उषा सरदार
बिराटनगर

नेपाल:- विराटनगर के नोबेल अस्पताल में कुछ दिनों से उपचाररत विराटनगर के वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डा० विमल अग्रवाल का निधन कि पुष्टि मंगलबार रात को हो गयी है। वहीँ मंगलबार रात करिब साढे 11 बजे डॉ० अग्रवाल के निधन हाेने की जानकारी पारिवार व चिकित्सक ने दीया है।
विगत छः वर्ष से विराटनगर के कोसी अंचल अस्पताल में कार्यरत चालिश वर्षीय डॉ० अग्रवाल के स्वास्थ्य में समस्या हाेने के बाद वाे खुद गाडी चला कर नोबेल अस्पताल एंजियोग्राफी कराने पहुँचे थे। जहाँ से अग्रवाल वापस नही पहुचे। नोबेल अस्पताल में डॉ अग्रवाल के चिकित्सक के अनुुसार डा० अग्रवाल का ब्रेेेन डेड हाे चुका था। जहां सिर्फ कोई चमत्कार का ही संभवना था। डॉ० अग्रवाल अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए। डॉ० अग्रवाल कि पत्नी धरान के बी पी कोइराला स्वास्थ्य बिज्ञान प्रतिष्ठान में चिकित्सा सेवा दे रही है। साैम्य स्वभाव के डा० अग्रवाल सभी के प्रिय थे उनका असमय जाना निश्चय ही चिकित्सा क्षेत्र के लिए अपुरणीय क्षति है। इनके निधन पर भारत नेपाल सामजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, नेपाल की अध्यक्ष प्रीति झा, बृहत मदेशी नागरिक समाज के अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह, प्रदेश सांसद केदार कार्की, मोरंग ब्यापार संघ के अध्यक्ष भीम घिमिरे, बिराटनगर महानगरपालिका के मेयर भीम पराजुली, आठ नंबर वार्ड के महिला निर्वाचित सदस्य भारती उपाध्याय, मैथली सेवा समिति के सचिव मनोज मिश्रा सहित दर्जनों संघ संस्था के प्रतिनिधि ने गहरा दुख जताया है।

Loading