पीओके में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को नष्ट किए जाने के बाद देश भर में जश्न का माहौल ।रमेश शंकर झा / एस कुमारी। समस्तीपुर बिहार।

 

 

 

रमेश शंकर झा / एस कुमारी।
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- पीओके में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को नष्ट किए जाने के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। वहीँ की ठिकानों को नष्ट किए जाने के बाद समस्तीपुर के विभिन्न दल और राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ समस्तीपुर के कार्यकर्ता पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य ने भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान को दिए गए करारे जबाब का जश्न मनाया। समस्तीपुर विभिन्न चौक चौराहे पर झंडों के साथ जमकर आतिशबाजी कीया गया।

जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गए। इस दौरान राष्ट्रीय राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रदेश प्रभारी पंडित अंशु झा ने कहा कि पाकिस्तान को करारा जबाब मिलना तय था। वहीँ जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि आज हर हिन्दुस्तानी का सीना 56 इंच का हो गया है। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत चौधरी, जिला प्रवक्ता पंडित राकेश कुमार झा, जिला पंडित आचार्य उमेश झा, रामकृष्ण चौधरी, मोहन झा, सोहन झा, त्रिपुरारी झा, त्रिलोकीनाथ झा, हिमांशु शेखर अविनाश झा, सत्यनारायण झा, सुधाकर पाठक,आमोद झा, कमलेश झा दीपक झा विकास झा इंद्रकांत झा सोहन झा संजीव झा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button