किसान चौपाल का आयोजन*

 

जेटी न्यूज।

बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय प्रखंड के पूर्वी करगहिया पंचायत के धांगर टोली स्थित मध्य विद्यालय में रविवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रोहित कुमार के द्वारा मशरूम की खेती से संबंधित जानकारी दी गई ।साथ ही उन्नत कृषि कार्बनिक खेती, बीज ग्राम संबंधित किसान पुरस्कार आदि योजनाओं को बताया गया ।कार्यक्रम से पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिनेश राय ,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रोहित कुमार ,कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ओझा ,प्रहलाद तिवारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक वर्षा कुमारी ,अखिलेश शर्मा ,अनू कुमारी ,किसान सलाहकार प्रियंका कुमारी ,उप मुखिया रवि कुमार ,वार्ड सदस्य मुकेश पासवान सहित कई अन्य किसान आदि उपस्थित रहे। इस संबंध में प्रहलाद तिवारी ने बताया कि किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को आवश्यक जानकारी दी जाती है ।जिसमें वैज्ञानिक कृषक वार्तालाप ,जलवायु परिवर्तन के कारण खेती पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव से निपटने हेतु वैकल्पिक खेती के तरीकों की जानकारी ,खेती के साथ-साथ आय के वैकल्पिक साधनों को अपनाने के संबंध में जानकारी, विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन हेतु किसानों से फीडबैक प्राप्त करना, कृषक कीमत आवशासन और कृषि सेवा पर करार अधिनियम 2020 के संबंध में जानकारी, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य अधिनियम 2020 के संबंध में जानकारी ,जल- जीवन- हरियाली योजना से संबंधित जानकारी ,कॉन्ट्रैक्ट से संबंधित जानकारी ,जैविक खेती को बढ़ावा देने से संबंधित जानकारी, उत्पादक संगठन के निर्माण से संबंधित जानकारी आदि की जानकारी तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों के संबंध में किसानों को जानकारी देना तथा किसानों से फीडबैक प्राप्त करना भी होता है।।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button