मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में दशवीं की छात्रा की दर्दनाक मौत

 

जेटी न्यूज बिस्फी मधुबनी

बिस्फी प्रखंड अंतर्गत निजाम चौक से पूरब मोटरसाइकिल की ठोकर से सड़क पर दर्दनाक दुर्घटना में एक 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई घटनास्थल पर ही।मिली जानकारी के अनुसार औसी बिचला टोला निवासी मो जाहगीर की पुत्री 16 वर्षीय जैनव प्रवीन अपने भाई के साथ निजाम चौक पर खड़ी थी इसी दौरान औसी के तरफ से तेज गति से एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही औसी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने अपने पुलिस बल के साथ घटना अस्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर भेज दी उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया है वहीं मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रही है मढिया गांव का बताया जा रहा है उन्होंने बताया कि एक ट्रैक्टर को साइड देने के चक्कर में यह घटना घटी है लोगों में घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गई। मृतिका दसवीं कक्षा की छात्रा थी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button