युवती का अपहरण कर उसे राजस्थान बेचेजाने की सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

जेटी न्यूज़

बक्सर: जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र की एक युवती का अपहरण कर उसे राजस्थान बेचे जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव का रहने वाला प्राथमिकी अभियुक्त दिनेश चौहान, पिता-मुनेश्वर चौहान बताया जा रहा है.
घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी शिवनंदन सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्त पर आरोप है कि उसने नवंबर माह में जिले के इटाढ़ी के एक गांव की रहने वाली युवती का अपहरण करने के बाद उसे राजस्थान में बेच दिया था. उसके विरुद्ध युवती के परिजनों के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए अपराधी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायालय के आदेश अनुसार जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button