टीका उत्सव के चौथे दिन तक कोविड वैक्सीन की कुल 11 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, पिछले 24 घंटों के दौरान 26 लाख से अधिक खुराक दी गई

4-day Tika Utsav starts today: States aim to ramp up vaccination after PM  Modi's appeal

टीका उत्सव के चौथे दिन कोविड-19 वैक्सीन की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 11 करोड़ से अधिक हो गई है।

आज प्रातः 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 16,53,488 सत्रों के जरिए कोविड वैक्सीन की कुल 11,11,79,578 खुराक दी जा चुकी हैं।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001S0TJ.jpg

टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या में 90,48,686 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 55,81,072 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,01,36,430 एफएलडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 50,10,773 एफएलडब्ल्यू, इसके साथ-साथ 60 साल से अधिक आयु के पहली खुराक लेने वाले 4,24,66,3541 और दूसरी खुराक लेने वाले 24,67,4842 लाभार्थियों के साथ साथ 3,56,50,444 पहली खुराक लेने वाले 8,18,335 और दूसरी खुराक लेने वाले  45 से 60 वर्ष की आयु के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एचसीडबल्यू एफएलडब्ल्यू 45-60 वर्ष का आयु वर्ग 60 साल से अधिक  

कुल

पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
90,48,686 55,81,072 1,01,36,430 50,10,773 3,56,50,444 8,18,335 4,24,66,354 24,67,484 11,11,79,578

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में आठ राज्यों का 60.16 प्रतिशत योगदान हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023TBJ.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान वैक्सीन की 40 लाख से अधिक खुराक दी गई।

टीकाकरण अभियान के 88वें दिन (13 अप्रैल, 2021) के अनुसार 26,46,528 वैक्सीन की खुराक दी गई। इसमें से 22,58,910 लाभार्थियों को 44,643 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 3,87,618 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक 13 अप्रैल, 2021 (88वां दिन)
एचसीडबल्यू एफएलडब्ल्यू 45 से अधिक 60 वर्ष से कम   60 वर्ष से अधिक कुल उपलब्धि
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
15,069 22,969 57,872 91,561 14,32,269 58,681 7,53,700 2,14,407 22,58,910 3,87,618

कोविड के मामलों को समाप्त करने के देश के निर्णय के अनुसार आज एक अन्य उपलब्धि हासिल की गई। देश में कोविड परीक्षणों की संख्या 26 करोड़ के स्तर को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 14,11,758 परीक्षण किए गए। परीक्षण क्षमता बढ़ाकर 15 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर दी गई है। भारत में दैनिक नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,84,372 नए मामले दर्ज हुए है।

10 राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान ने कोविड के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 82.04 प्रतिशत नए मामले इन राज्यों में ही दर्ज हुए है। महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 60,212 नए मामलों का पता चला। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 17,963 और छत्तीसगढ़ 15,121 नए मामले सामने आए है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003CVQD.jpg

16 राज्यों में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रूझान जारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QEVS.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0051YJZ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00662OF.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007JZ23.jpg

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,65,704 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की 9.84 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,01,006 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। भारत के कुल सक्रिय मामलों में 5 राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल का कुल मिलाकर 68.16 प्रतिशत योगदान है। देश के कुल सक्रिय मामलों की संख्या में अकेले महाराष्ट्र का योगदान 43.54 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008PMS3.jpg

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,23,36,036 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 88.92 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 82,339 कोविड मरीज ठीक हुए है।

नीचे दिया गया ग्राफ पिछले एक वर्ष के दौरान भारत के सक्रिय मामलों और ठीक हुए मामलों के रूझान को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009PVF1.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,027 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 86.08 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 281 लोगों की जान गई, जबकि छत्तीसगढ़ में कल 156 कोविड मरीजों की मौत हुई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009PVF1.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान 11 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं- लद्दाख, दमन दीव, दादरा नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, लक्षदीप, अंडमान-निकोबार दीप समूह और अरुणाचल प्रदेश।

 

(साभारः पीआईबी)

Edited by- Thakur Varun Kumar

Related Articles

Back to top button