जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट किया, जख्मी अस्पताल में भर्ती।

 सिंघिया /प्रशांत कुमार/ : प्रखंड के बंगरहट्टा में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुआ। भीम आर्मी सदस्यों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज करवाया। भीम आर्मी सदस्यों ने बताया कि जब दोनों गुटों में हो रही विवाद की  जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में तुरंत भर्ती करवा कर मामला को शांत कराने का प्रयास किया गया। पीड़ित ममता देवी ने बताया कि मेरी पुश्तैनी जमीन पर बिरजू राय, भरत राय,लक्ष्मण राय आदि के परिवार के सभी सदस्य मिलकर जमीन पर मिटटी करण  करा रहा था। मिट्टी करण को रोकने के लिए दीपक कुमार राय संतोष शाह गया तो सभी लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड  से सर पर वार किया। साथ में सभी महिलाएं मिर्ची का पाउडर डाल दिया। भीम आर्मी सदस्य कृष्ण कुमार साफी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर उसे शांत कराने का प्रयास किया । पीड़ित ममता देवी ने सिंघिया थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है स्थिति तनावपूर्ण में है किसी भी समय हिंसक झड़प हो सकती है।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button