कांग्रेस ऑफिस में भारतरत्न आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचन्द्र की 125वीं जयंती मनाई गई

कांग्रेस ऑफिस में भारतरत्न आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचन्द्र की 125वीं जयंती मनाई गई

मधुबनी।जेटी न्यूज

जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सभागार में भारतरत्न, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई।
सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदासुमन निवेदित किया।
कार्यक्रम को संवोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बिस्तर से प्रकाश डाला और कहा नेताजी अजादी आंदोलन के महानायक थे वे महान देशभक्त थे वे देश के अजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और कई बार जेल की यातनाएं सहना पड़ा,1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अहिंसात्मक आंदोलन के पक्षधर नही थे वे हमेशा सशस्त्र सेनाओं के बल से अंग्रेजों को परास्त करना चाहते थे,इसके लिए उन्होंने 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद फौज के स्थापना कर द्वतीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से ज़ोरदार संघर्ष किए, उन्होंने ने ही जय हिंद का नारा दिया और लोगों को आह्वान किया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे अजादी दूंगा के नारा से देशवासियों पर बड़ा प्रभाव पड़ा,वे सिविल सर्विसेज परीक्षा भी उतीर्ण हुए थे,वे आजाद हिंद फौज के सुप्रीम कमांडर थे।
कार्यक्रम में मनोज कुमार मिश्रा, अशोक प्रसाद,अकील अंजुम,मुकेश कुमार झा पप्पू,विनय कुमार झा,उमाशंकर प्रसाद,रतन कुमार,चंदन कुमार,संदीप प्रसाद,मो सबीर,राजीव शेखर झा,विश्वनाथ पासवान, जय कुमार झा,प्रफुल्ल चन्द्र झा,अहमद हुसैन,मुरलीधर झा,सुरेन्द्र झा सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button