*विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में संपर्क सड़क को भाजपा नेता ने किया दुरुस्त। रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सबकी खबर।*
🔊 Listen This News रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद कुमार ने अपने निजी फंड से चकबिदुलिया गांव में लगातार हुई बारिश के कारण टूटी हुई सड़क को निर्माण अपने निजी कोष से करवाया। यह सड़क समस्तीपुर जिला और […]
|
रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।
समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद कुमार ने अपने निजी फंड से चकबिदुलिया गांव में लगातार हुई बारिश के कारण टूटी हुई सड़क को निर्माण अपने निजी कोष से करवाया। यह सड़क समस्तीपुर जिला और बेगूसराय जिला को जोड़ने वाली संपर्क सड़क है। वहीँ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने बीते दिन उक्त जगह का जायजा लिया था और जल्द सड़क निर्माण का वादा भी किया था। इस बात को लेकर भाजपा नेता अरविंद कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर इस तरह का सामाजिक कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सड़क के निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी का लहर देखा गया है। वहीँ भाजपा नेता अरविंद कुमार और मंडल अध्यक्ष अमन पराशर को लोगो ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर दिनेश ठाकुर, रंजीत मिश्रा, भोला दास, अमरजीत पासवान, राघवेंद्र मिश्र, सुधीर मिश्रा, कृष्णा महतो, अंकित कुमार मिश्र, राकेश महतो, नारायण मिश्र, रंजीत महतो, अंजनी मिश्र, कारी यादव सहित अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे।