केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना से कृषकों को धान की नवीन बीज निःशुल्क वितरित

केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना से कृषकों को धान की नवीन बीज निःशुल्क वितरित


जे टी न्यूज़

समस्तीपुर: कृ.अ.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र, पूसा, समस्तीपुर (बिहार) पर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के कृषकों को धान की नवीन उन्नत प्रजातियों पूसा-44 एवं पी.एन.आर.-381 के गुणवत्ता बीजों को निःशुल्क में अनुसूचित जाति के कृषकों को दिनांक 02.07.2022 को दरभंगा जिले के प्रखंड-बिरौल, ग्राम पंचायत-अकबरपुर बेंक, में पूसा-44 का 100 कृषको को धान के गुणवत्ता बीजों का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में मुखिया श्री विशम्बर पासवान, वार्ड सदस्य-श्रीमति फुलकुमारी देवी एवं विकासमित्र श्री रघुराजन एवं बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड के अन्र्तगत समसा-1 एवं गोविन्दपुर पंचायत में 500 कृषको को पूसा-44 एवं पी.एन.आर.-381 धान के गुणवत्ता बीजों का वितरण किया गया।

बीज वितरण कार्यक्रम में मुखिया श्री राजीव कुमार पासवान एवं श्री दिनेश कुमार राय, वार्ड सदस्य-श्री सुनील कुमार, श्री अरविन्द चैधरी, श्रीमति रौशन देवी, श्रीमति चाँदनी देवी, श्री प्रमोद कुमार एवं श्री संजय कुमार मौजूद थे, तथा समस्तीपुर जिले के सिंघिया बुजूर्ग दक्षिण ग्राम पंचायत में पूसा-44, 100 कृषको को धान के गुणवत्ता बीजों का वितरण किया गया। मुखिया श्रीमति आशा रानी, वार्ड सदस्य-श्री उत्तम पासवान एवं श्री संदिप कुमार ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा0 के.के. सिंह ने अनुसूचित जाति के कृषकों को बीज वितरित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

साथ ही कृषको को अधिक आय प्राप्त करने के लिए धान की अधिक पैदावार प्राप्त करने की नवीन उत्पादन तकनिकी की जानकारी प्रदान किए। इस कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारी श्री मनीष कुमार भारती, श्री दिनेश कुमार, श्री रमेश कुमार, मो0 हसनैन आलम, श्री भोला पासवान, मो0 सरफराज आलम श्री सुशील कुमार एवं श्री देवचन्द्र पासवान इत्यादि कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button