जिला पदाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा का आयोजन


जे टी न्यूज

समस्तीपुर: इस बैठक में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी सभाकक्ष से एवं अनुमंडल/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने वीसी के माध्यम से भाग लिया।

संवेदीकरण कार्यक्रम में डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा लैंगिक हिंसा के प्रकार, कारण, प्रभाव, यौन उत्पीड़न के निवारण तंत्र, अंतरिम और स्थायी राहत, पदाधिकारियों/सरकार की जिम्मेदारी, जवाबदेही आदि पर प्रकाश डाला गया।
बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि, एनजीओ के प्रतिनिधि, जीविका के डीपीएम, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं नगर आयुक्त, नगर निगम समस्तीपुर ने अपने अपने का सुझाव एवं उनके स्टार से किए जा रहे कार्यों को साझा किया गया।

इंटरनेशनल डे फॉर एलिमिनेशन ऑफ वॉयलेंस अगेंस्ट वूमन 25.11.2022 से इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे 10.12.2022 तक इस पखवाड़ा को मनाया जाता है।
इस वर्ष का थीम UNITE! Activism to End Violence against Women & Girls है।

उन्होंने नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-21 के डाटा को साझा किया एवं आवश्यक तालिकाओं को साझा किया।

हिंसा/निर्णय लेने की क्षमता/भ्रूण हत्या/शिक्षा/रोजगार आदि में असमानता पर सर्वे के डाटा पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर उन्होंने महिला उन्मूलन को एक सामूहिक जवाबदेही बताया, सभी हितधारकों को इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही सभी उपस्थित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button