22 देशो में बिकता है मधुबनी का मखाना: उद्योग मंत्री – आजादी के पूर्व 16000 फैक्ट्री था अब 29700 फैक्ट्री है बिहार में – किसानों को गन्ना एवं मखाना की खेती करने पर दिया बल

22 देशो में बिकता है मधुबनी का मखाना: उद्योग मंत्री
– आजादी के पूर्व 16000 फैक्ट्री था अब 29700 फैक्ट्री है बिहार में
– किसानों को गन्ना एवं मखाना की खेती करने पर दिया बल

जेटी न्यूज खजौली

खजौली,
मधुबनी का मखाना 22 देशो में बिकता है, आजादी के पूर्व 16000 फैक्ट्री था अब 29700 फैक्ट्री बिहार में लगा है। बिहार में एथनोल का फैक्ट्री लगा है। किसानों से गन्ना की खेती करने का अनुरोध किया। मधुबनी समस्तीपुर एवं दरभंगा का मखाना मिथिला मखाना के टैगिग से बिकेगा।

उक्त बाते गुलाब बिष्णु नर्सिग महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर सहासेठ ने कही। बिहार की बेटी, गरीब एवं दिव्यांग जनों को उद्योग से जुड़नेे के लिए सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाता हैं, आत्म निर्भर होने के लिए अनुदान राशि ले सकते है। वहीं सभा को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने भी अपना विचार प्रगट किये।

Related Articles

Back to top button