1 नवम्बर को पोलिट ब्यूरो सदस्य का. अशोक ढवले बेतिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे
1 नवम्बर को पोलिट ब्यूरो सदस्य का. अशोक ढवले बेतिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे

जे टी न्यूज, बेतिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चंपारण जिला कमिटी की बैठक पार्टी कार्यालय मीना बाजार बेतिया में रामा यादव की अध्यक्षता में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभु राज नारायण राव ने बताया कि आज पार्टी के सामने गंभीर संकट है कि कैसे देश की संविधान को बचाया जाए । जनता को मिले तमाम जनतांत्रिक अधिकारों की रक्षा कैसे किया जाए । देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित कैसे रखा जाए । धर्मनिरपेक्षता देश में कायम कैसे रहे ।क्योंकि देश की केंद्र की मोदी सरकार इन अधिकारों को समाप्त करने में लगी हुई है । वह सांप्रदायिकता की आग में देश को झोंक देना चाहती है । देश के कोने कोने में नफरतों के बीज बोए जा रहे हैं । मणिपुर आज भी जल रहा है । लेकिन देश के प्रधानमंत्री एक बार भी मुंह नहीं खोल रहे हैं । हरियाणा के बजरंग दल के मोनू मनेसर द्वारा नुहुं में किए गए अल्प संख्यकों पर हमला छुपी नहीं है । बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जैसे केन्द्रीय मंत्री सुनियोजित तरीके से दंगा कराने की योजना बनाता है। पूरे देश में सुनियोजित तरीके से सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की योजनाएं जा रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि हमें आज गांव-गांव में नरेंद्र मोदी की जन विरोधी, संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी, किसान विरोधी , नौजवान विरोधी सरकार को आगामी 2024 के चुनाव में धूल चटाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा । देश से भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा देना होगा और आगामी लोकसभा चुनाव में अपना एक-एक कीमती वोट इंडिया गठबंधन के दलों को देकर इंडिया को जिताना होगा । तभी हम देश की रक्षा कर पाएंगे ।
जिलामंत्री चांदसी प्रसाद यादव ने अपना प्रतिवेदन रखा । जिस पर जिला कमिटी के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
जिला कमिटी की बैठक में हरेंद्र प्रसाद, प्रभुनाथ गुप्ता , शंकर कुमार राव , म. हनीफ , प्रकाश कुमार वर्मा , नीरज बरनवाल , सुशील श्रीवास्तव , सुनील यादव , महफुज , म. वहीद , विजयनाथ तिवारी , शंकर दयाल गुप्ता, शिवनाथ राय, चम्पा देवी,अवधविहारी प्रसाद आदि ने भाग लिया।


