पत्रकार युगलकिशोर झा को मातृशोक

पत्रकार युगलकिशोर झा को मातृशोक

जे टी न्यूज, मधुबनी:

लदनियां प्रखंड के पद्मा गांव निवासी पत्रकार रहे युगलकिशोर झा की 100 वर्षीय माता महालक्ष्मी देवी का निधन हो गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र युगलकिशोर झा ने दी। छोटे पुत्र नवलकिशोर झा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं। लोगों ने उनके निधन पर संवेदना प्रकट की है। लोगों ने कहा कि वे धर्मपरायणा थीं। उनके कारण अभीतक परिवार में संपति के बंटवारे की नौबत नही आई है। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की है। संवेदना प्रकट करनेवालों में बबलू, संजू, शकील अख्तर, वीरेन्द्र कुमार झा, आशीष झा,राजकुमार ठाकुर, सियाराम सिंह, सुरेन्द्र पांडेय, भोगेन्द्र यादव, हरिनारायण यादव, अमरबहादुर कामत, रामाशीष पासवान, झमेली राम, नवीन कुमार आदि शामिल हैं।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button