प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया 

प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

जे टी न्यूज, शंकरपुर /मधेपुरा :

शंकरपुर पुलिस ने काण्ड संख्या-30/26 के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय मधेपुरा भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि काण्ड संख्या-30/26 के मुख्य अभियुक्त बसंतपुर वार्ड -16 निवासी चंद्रकिशोर यादव को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया l उन्होंने कहा कि “थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Back to top button