होली सेंट्रल स्कूल में क्रिसमस डे केक काटकर बच्चों के साथ मनाया

होली सेंट्रल स्कूल में क्रिसमस डे केक काटकर बच्चों के साथ मनाया

 

जे टी न्यूज़, जयनगर (संटू नायक) :

जयनगर के कमला रोड में स्थित होली सेंट्रल सीनियर सेकंडरी स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर किया गया। इसमें बच्चों ने सांता क्लॉज और एंजल्स की वेशभूषा पहनकर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।इस मौके पर स्कूल के निदेशक उमेश चन्द्र शर्मा ने बच्चों को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी।साथ ही बच्चों को प्रभु यीशु मसीह के बारे में बताया।

क्रिसमस अद्वितीय और महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाला एक खुशी का अवसर है। ईसाई धर्म में पूज्य ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में हर साल 25 दिसंबर को यह दिन मनाया जाता है। ईसाई यीशु को ईश्वर का पुत्र और मानवता का उद्धारकर्ता मानते हैं। क्रिसम की कहानी पर चिंतन करने, प्यार फैलाने, बंधनों को मजबूत करने और सद्भावना फैलाने का समय है। बताया कि स्कूल में सभी धर्मों का पर्व मनाया जाता है जिससे बच्चों को उसकी जानकारी रहे। उन्होने बच्चों को आपस में प्रेम व भाईचारे से रहने का संदेश दिया।

बच्चों ने सेंटा का रूप धारण कर सभी का मनमोह लिया। विद्यार्थियों ने गीत गाकर नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button