ठंड में स्वास्थ्य विभाग मरीज को दे रही सारी सुविधा: सिविल सर्जन 

ठंड में स्वास्थ्य विभाग मरीज को दे रही सारी सुविधा: सिविल सर्जन 

जे टी न्यूज़, मधुबनी :

ठंड का सितम मधुबनी जिले समेत अन्य जिलों में जारी है। हवा चलने से शरीर कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। सदर अस्पतालv में जिले भर से मरीज चिकित्सक से सलाह व दिखाने आते हैं। जिसको लेकर सदर अस्पताल में ठंड को देखते हुए तमाम ठंड से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर तरह की व्यवस्था अस्पताल में किया गया है।

बृहस्पतिवार को सिविल सर्जन डॉ नरेश कुमार भीमसरिया ने बताया कि हर मरीज को अस्पताल के अंदर ठंड से बचने के लिए उपाय किया गया है। भर्ती होने वाले मरीजों के लिए हर वार्ड व लीवर रूम में हीटर व कंबल का व्यवस्था अधिक स्तर पर किया गया है, एवं उनके साथ आए परिजन को भी कंबल का व्यवस्था किया गया है। सदर अस्पताल में आने वाली हर मरीजों को हर प्रकार की सुविधा दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button