सचिव द्वारा किया गया मंडल कारा का निरीक्षण

सचिव द्वारा किया गया मंडल कारा का निरीक्षण

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के पत्र के आलोक में एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास के सचिव सचिन कुमार मिश्र द्वारा मंडल कारा सासाराम का निरीक्षण किया गया।

सचिव द्वारा जेल स्थित लिगल एड क्लिनिक, सभी पुरुष वार्डो एवं महिला वार्ड, किशोर वार्ड, किचेन एवं जेल अस्पताल इत्यादि का निरीक्षण किया गया। कारा में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के

संबंध में एवं 19 से 22 वर्ष के किशोर का नाम जेल लिगल एड क्लिनिक के माध्यम से दर्ज कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास को उपलब्ध कराने हेतु कहा गया। महिला तथा पुरुष बंदियों के वार्ड में जाकर उनके समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी। किचेन में भोजन का निरीक्षण किया गया एवं कैदियों को उनके

समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राकेश कुमार, जेलर जे०के०दास एवं दोनों सहायक जेलर सहित उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button