नवनिर्मित पनोरमा हॉस्पिटल के उद्घाटन एवं पनोरमा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव 4 फरवरी को आयोजित होगी

नवनिर्मित पनोरमा हॉस्पिटल के उद्घाटन एवं पनोरमा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव 4 फरवरी को आयोजित होगी

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर पद्म श्री कुमार सानू व कॉमेडियन अहसान कुरैशी का संगीत प्रोग्राम

 

उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान करेंगे

 

जे टी न्यूज, छातापुर :

आगामी 4 फरवरी को पनोरमा नगर , छातापुर में नवनिर्मित पनोरमा हॉस्पिटल के उद्घाटन एवं पनोरमा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर सुप्रसिद्ध वालीवुड पार्श्वगायक पद्मश्री कुमार सानू व कॉमेडियन अहसान कुरैशी का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है ।

एजुकेशनल हब के रुप में विकसित छातापुर ब्लॉक के रामपुर – छातापुर मुख्य मार्ग पर अवस्थित पनोरमा – सोसल वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित पनोरमा पब्लिक स्कूल का चौथा स्थापना दिवस एवम इसी तिथि को पैनोरमा हॉस्पिटल का उद्घाटन भी होना है।

बता दें कि 4 फरवरी पूरे ताम झाम से होने वाले दोनों कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है।मनाई जाने वाली इस वार्षिकोत्स्व का उद्घाटन जहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान करेंगे वहीं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर पद्म श्री कुमार सानू व कॉमेडियन अहसान कुरैशी का प्रोग्राम फाइनल हो गया है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button