कुल्हड़िया पंचायत की उपमुखिया रेखा देवी पर वार्ड पार्षदों ने लगाया अविश्वास प्रस्ताव

कुल्हड़िया पंचायत की उपमुखिया रेखा देवी पर वार्ड पार्षदों ने लगाया अविश्वास प्रस्ताव

जे टी न्यूज, खगड़िया (गीता कुमार): जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कुल्हड़िया पंचायत की उप मुखिया रेखा देवी के खिलाफ बुधवार पंचायत के आधा दर्जन वार्ड सदस्यों ने मुखिया विभा देवी को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

दिए आवेदन में वार्ड सदस्य अजय कुमार तिवारी, जगरूप सहनी, पप्पू साह, संजीव कुमार, शबनम खातून ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर कहा है

कि उप मुखिया द्वारा कोई भी कार्य पंचायत के हित में नहीं किया जा रहा है और ना ही किसी बैठक की जानकारी किसी भी वार्ड सदस्यों को दिया जाता है।

साथ ही पंचायत के विकास कार्य में भाग नहीं लिया जाता है। वहीं आवेदन में वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया के पुत्र पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उपमुखिया पर अविश्वास लगाते हुए मुखिया विभा देवी को आवेदन दिया।

इधर मामले को लेकर कुल्हड़िया पंचायत की मुखिया विभा देवी ने बताया कि उप मुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन मिला है, मामले में आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button